पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Update: 2017-03-31 20:16 GMT
एक बदमाश सहारनपुर के नागल थाना के नंदनगर का रहने वाल गुरमीत और दूसरा देवबंद कोरबा का रहने वाला सुशील है

लखनऊ। सोमवार को देवबंद थाना की पुलिस को जानकारी मिली कि दो शातिर बदमाश भायला रेलवे फाटक के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसमें एक बदमाश सहारनपुर के नागल थाना के नंदनगर का रहने वाल गुरमीत और दूसरा देवबंद कोरबा का रहने वाला सुशील है। घायल बदमाश गुरमीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की फायरिंग में आरक्षी अजय गौड़ को गोली बांये हाथ के बाजू को छूती हुई निकल गई जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार जीवित कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाश गुरमीत के विरुद्ध लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स के छह अभियोग और सुशील के विरुद्ध लूट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के आठ मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Similar News