योगी बोले- मैं सीएम बना तो लोगों ने कहा- मोदी जी ने किस नमूने को बैठा दिया

Update: 2017-05-01 17:41 GMT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। कार्यकारिणी की बैठक आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता को सरकार का काम जानने का अधिकार है। 24 घंटे में हमने सभी काम शुरू किया। हमे व्यापाक पैमाने पर माता-बहनों का साथ मिला। उन्होंने कहा अब हम भी सुरक्षित रह सकते हैं।

प्रदेश में एनजीटी ने 2014 में अवैध बूचड़खानों को बंद करने को कहा था। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बंद करो, नियमावली बनाओ। पुलिस वालों पर छुरेबाजी हो रही थी। सबको बंद करने के लिए बोल दीजिए। अवैध बूचड़खानों को बंद करवाएं। लोग आश्चर्यचकित है कि सये सब कैसे हो रहा है। वही प्रदेश है, जहां पहले प्रशासन के लोग मार खाते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे देश में हलचल है कि अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होगी। दुनिया के लिए कौतुहल का विषय बना है कि मोदीजी ने किस नमूने को सीएम बना दिया। मोदी जी ने शासन का आदर्श रखा है, हमें उनका अनुसरण करना है।

अपनी बातें रखते हुए योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ कर दिया, इससे 86 लाख किसानों को फायदा हुआ। हमारी सरकार के आने के बाद जल्द ही चीनी मिलों को भी शुरू करेंगे। साथ ही सरकार 4 नई चीनी मिलों को खोलेगी।

हमारी सरकार ने वीआईपी संस्कृति को खत्म किया गया है, पहले केवल 4 जिलों में 24 घंटे बिजली मिलती थी। जिस जगह का मुख्यमंत्री होगा, उसी जगह 24 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन हमारी सरकार ने हर जिले को 24 घंटे बिजली देने की शुरुआत की है, अब ग्रामीण क्षेत्र में भी 48 घंटों में ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। योगी ने कहा कि हमें जर्जर व्यवस्था मिली थी, अब तक 5500 करोड़ का भुगतान किसानों को कर चुके हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज लाना हमारी प्राथमिकता है। हम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्य करेंगे. हमारी सरकार किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगा। योगी ने कहा कि हमारी सरकार गुंडाराज को खत्म करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं, इस दौरान कई योजनाओं को पीएम ने लागू किया लेकिन उत्तर प्रदेश में इन योजनाओं को लागू नहीं किया गया था। योगी बोले कि 7वें वेतनमान लागू करने के बाद राज्य सरकार पर बोझ था बावजूद इसके हमने किसानों के कर्ज माफ किए।

Similar News