भाषाओं में छिपा है कमाई का जरिया, ये 6 भाषाएं दिला सकती हैं विदेश में अच्छी नौकरी

Update: 2020-02-21 07:15 GMT
सभी फोटो साभार: इंटरनेट

भाषाओं की अपनी दुनिया है और इनकी जानकारी आपके लिए कमाई का अच्छा जरिया भी बन सकती है। कुछ भाषाएं ऐसी हैं जिनका ज्ञान होने पर आपको विदेश में अच्छी नौकरी मिल सकती है। देश में रहकर पढ़ाई से अच्छी कमाई भी हो सकती है। एक तरफ जहां हिन्दुस्तानियों के मन में अंग्रेजी बोलने वाले लोगों का गहरा असर है, दूसरी तरफ ऐसी कई विदेशी भाषाएं हैं, जिन्हें सीख लेने से आपके लिए ऐसे कई मौके सामने होंगे, जो आपको अच्छी रकम दे सकती हैं। एक से ज्यादा भाषाओं की जानकारी न सिर्फ आपको दूसरे देशों की संस्कृति से जोड़ती है, बल्कि आपके लिए कई क्षेत्रों में नौकरी के रास्ते भी खोलती है। आईए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी भाषाएं हैं, जो आपके लिए कमाई का रास्ता खोल सकती हैं।

जर्मन

वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, जर्मन भाषा पूरी दुनिया में दस सबसे अधिक बोली जाने भाषाओं में से एक है और जर्मनी में नौकरी के भी कई मौके हैं। सिर्फ जर्मनी में ही नहीं, जर्मन भाषा स्विट्जरलैंड में भी काफी बोली जाती है। दोनों देशों का यूरोप में कारोबार का केंद्र होने के कारण व्यापार के लिहाज से जर्मन भाषा काफी महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट के अनुसार, जर्मन भाषा बोलने वाला व्यक्ति पूरे करियर के दौरान 1,28,000 डॉलर अतिरिक्त कमा सकते हैं।

फ्रेंच

अंग्रेजी के बाद सबसे ज्यादा सीखे जाने वाली भाषाओं में फ्रेंच का नाम आता है और अंग्रेजी बोलने वाले इस भाषा को ज्यादा आसानी से सीख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को फ्रेंच आती हैं, उनके लिए नौकरियों की कमी नहीं है। दुनिया भर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग फ्रांस की फ्रेंच भाषा बोलते हैं और 40 से ज्यादा देशों में यह भाषा आप बोल और सुन सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच भाषा बोलने वाला व्यक्ति अपने पूरे करियर के दौरान 77,000 अतिरिक्त कमा सकते हैं।

स्पेनिश

स्पेनिश भाषा की बात करें तो अन्य भाषाओं की अपेक्षा स्पेनिश सीखा आसान है और पूरे विश्व में स्पेनिश भाषा से जुड़े कई सुनहरे अवसर युवाओं को मिल सकते हैं। यह भाषा स्पेन के अलावा दक्षिण अमेरिका के कई देशों और मैक्सिकों में बड़ी संख्या में लोग बोलते और सुनते हैं। बड़ी बात यह है कि स्पेनिश भाषा बोलने वाले यात्रियों की संख्या भी ज्यादा होती है, ऐसे में युवाओं के लिए स्पेनिश भाषा अच्छी कमाई का जरिया बन सकती है।

जापानी

एक तरफ अमेरिका में 30 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, वहीं जापान में यह संख्या मात्र 30 हजार है। ऐसे में अगर देश के युवा जापानी भाषा सीख लें तो उनके लिए न सिर्फ हिन्दुस्तान में, बल्कि जापान में भी नौकरी के सुनहरे अवसर मिलेंगे। भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शुरू होना इस भाषा में अवसरों की ओर इशारा मात्र है। इस जर्मन भाषा को बोलने वालों की संख्या पूरी दुनिया में 10 करोड़ से भी ज्यादा है।

अरबी

पूरी दुनिया में 30 करोड़ लोग अरबी भाषा बोलते हैं। दुबई और आबू धाबी में भी यही भाषा बोली जाती है। इसके अलावा पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के कई देशों में भी इस भाषा का इस्तेमाल होता है। इस भाषा में कमाई का श्रोत यह है कि अरब जगत में करीब 60 अरब डॉलर की संयुक्त जीडीपी है, ऐसे में यह भाषा युवाओं के लिए रोजगार के कई दरवाजे खोल सकती है।

पुर्तगाली

पूरे विश्व में 20 करोड़ से ज्यादा लोग पुर्तगाली बोलते हैं। इसके अलावा ब्राजील, मकाऊ, स्पेन समेत कई देशों में यह भाषा काफी प्रचलित है। पुर्तगाल में बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में बोली जाने वाली यह भाषा युवाओं के लिए नौकरी के अच्छे विकल्प दे सकती है।

यह भी पढ़ें: प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिये खुश-खबरी, अब कंपनियां आसानी से नहीं निकाल पाएंगी आपको

अगर करना चाहते हैं विदेश में इंजीनियर की नौकरी तो फेसबुक दे सकता है आपको मौका

Similar News