Aravali का सच : कैसे प्रदूषित हवा और पानी के साथ दहशत में जी रहे ज़िंदगी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उसके बाद अरावली के अस्तित्व पर उठे सवालों के बीच गाँव कनेक्शन ने यात्रा की उन पहाड़ियों की, जिनके आसपास रहने वाले ग्रामीण हर रोज दहशत में जी रहे हैं। किस तरह से गाँवों के किनारे बेतरतीब खनन हो रहा है। माइनिंग माफिया के डर से गाँव के लोग अपनी आवाज नहीं उठा पाते। उन्हें रोज धूल के गुबार को जीना पड़ता है, भूजल नीचे जा रहा है, चारागाह खत्म हो रहे हैं।
