Nepal Flood: 1600 बच्चों का स्कूल बाढ़ में बहा, त्रिशूली बाजार में मची तबाही
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने त्रिशूली बाजार और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। जिस जगह पर कभी हाई स्कूल, बस स्टैंड, दुकानें, अस्पताल और पक्की सड़कें थीं, वहां अब सिर्फ मलबा और तेज बहती त्रिशूली नदी नजर आ रही है। इस स्कूल में करीब 1,500–1,600 बच्चे पढ़ते थे, लेकिन बाढ़ के बाद स्कूल की सिर्फ छत दिखाई दे रही है। कई बसें, दुकानें और इमारतें भी बाढ़ के तेज बहाव में बह गईं। ग्राउंड जीरो से देखिए नेपाल फ्लैश फ्लड की खौफनाक तस्वीरें और त्रिशूली बाजार में हुई तबाही।
