Nepal Flood Ground Report: बाढ़ के बाद 320 से ज़्यादा शव मिले, लापता अपनों की तलाश में पहुँच रहे परिवार
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और तलाशी अभियान में अब तक 320 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 200 से ज्यादा, करीब 280 शवों को देवीघाट नदी के पास जंगल क्षेत्र में मैनेज किया गया है। लापता लोगों के परिजन लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और अपने रिश्तेदारों की पहचान के लिए पहुंच रहे हैं। अज्ञात शवों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि बाद में उनकी पहचान की जा सके। भारत समेत दूसरे देशों से भी लोग अपने परिजनों के शवों की पहचान के लिए पहुंच रहे हैं।
