15 मिनट में नदी में समा गया पूरा बाज़ार, कैसे मची तबाही? ग्राउंड रिपोर्ट
सिर्फ 15–20 मिनट के सैलाब ने पूरे बाज़ार की तस्वीर बदल दी। जहाँ कुछ दिन पहले मेला, नाच-गाना और खुशियों का माहौल था, वहीं आज मातम और तबाही का मंजर है। त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ ने घरों, दुकानों, सड़कों और खेतों को बर्बाद कर दिया। नुआकोट के देवीघाट का बाजार देखते ही देखते नदी में समा गया। दो नदियों का पानी चारों तरफ फैल गया, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। कई घर और सामान पानी में बह गए, जबकि राहत और बचाव टीमें अब भी लोगों और शवों की तलाश में जुटी हैं। इस वीडियो में देखिए उस दर्दनाक बाढ़ की पूरी कहानी, जिसने कुछ ही मिनटों में लोगों की जिंदगी बदल दी।
