BTech और MBA के बाद शुरू की Corporate Farming; 1,00,000 एकड़ पर खेती जल्द।

Manish Mishra | Updated:
Share

जहां एक और युवा खेती से दूर भाग रहे हैं, वहीं एक युवा, जिसने कभी खेती नहीं देखी और परिवार का खेती-किसानी से दूर-दूर तक रिश्ता भी नहीं था। बीटेक के बाद एमबीए किया और कार्पोरेट सेक्टर में नौकरी की। इस दौरान खेती की अपार संभावनाएं देखीं और खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार। जेट्टा फार्म्स के फाउंडर ऋतुराज शर्मा आज दुनिया का सबसे बड़ा किसान बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया एग्रीप्रेन्योर बनने का फार्मूला। जेट्टा फार्म्स आज तीन राज्यों में करीब एक लाख एकड़ पर खेती कर रहा है, 70 से अधिक फसलें उगा रहा है, समेकित टर्नओवर 130 करोड़ का है। हजारों किसान जुड़ कर खेती कर रहे हैं।

Tags:
  • Gaon Connection
  • News
  • Hindi Videos
  • Agriculture
  • farming