भारत में सोने के बिना बारात नहीं निकलती! शादी में सोना नहीं तो इज़्ज़त नहीं?
ग्रामीण महिला मीना कुमारी ने बताया कि भारत में सोना किस तरह समाज, इज़्ज़त, शादी और ब्याह से जुड़ा हुआ है। लखनऊ से लगभग 30 किलोमीटर दूर बाराबंकी के गाँव बन्नी पहुंचकर हमने ग्रामीण लोगों से सोना खरीदने को लेकर बातचीत की। क्या भारत में ऐसा संभव है कि किसी के घर में शादी हो और वह सोना न खरीदे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध (ईरान-अमेरिका संघर्ष) के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। इस अपील को लेकर गाँवों में क्या माहौल है? पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखिए।
