Mango Farming : आम के किसानों के लिए ज़रूरी वीडियो, कीटों का हमला और बचाव के उपाय
इस वीडियो में हम आम की फसल पर पड़ रहे मौजूदा संकट और किसानों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। इस समय लगभग 60% क्षेत्र में फसल को भारी नुकसान हुआ है, जबकि केवल 40% क्षेत्र में ही अच्छी फ्रूटिंग देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव, बेमौसम बारिश, कोहरा और तापमान में अचानक बदलाव ने फसल पर गहरा असर डाला है। इसके अलावा कीटों का प्रकोप भी किसानों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। भुनगा (हॉपर) जैसे कीट ‘हनी ड्यू’ छोड़कर पत्तियों पर काली फफूंद पैदा कर रहे हैं, वहीं बारिश के कारण फलों पर काले धब्बे पड़ रहे हैं और छोटे फल सूखकर गिर रहे हैं। इस वीडियो में हम आम की फसल को बोर (मंजर) आने से लेकर पकने तक नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कीटों—मिज कीट, भुनगा, थ्रिप्स, फल भेदक, सूड़ियां और फल मक्खी—के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि किस समय कौन सा कीट सक्रिय होता है और उससे कैसे बचाव किया जा सकता है। हम किसानों को यह भी सलाह देंगे कि वे कृषि संस्थानों की साप्ताहिक परामर्श सेवाओं का लाभ उठाएं और बिना जरूरत के कीटनाशकों का प्रयोग न करें। केवल कीटों का प्रकोप दिखने पर ही विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार छिड़काव करें। झुलसा रोग से बचाव के लिए खराब मौसम की चेतावनी मिलते ही फफूंदी नाशक का उपयोग करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप आम की खेती करते हैं या कृषि से जुड़े हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।