बंगाल में गंगा सफाई क्यों नहीं बना बड़ा चुनावी मुद्दा? नमामि गंगे योजना पर उठे सवाल
Gaon Connection | May 07, 2026, 18:39 IST
पश्चिम बंगाल में गंगा जैसे अहम मुद्दे को चुनावी बहस में वह जगह क्यों नहीं मिल पाई, जिसकी वह हकदार है? पूरे देश में चल रही Namami Gange Programme योजना के बावजूद बंगाल में इसके असर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गंगा सफाई अभियान से जुड़े प्रहलाद गोइंका ने हमारे साथ खास बातचीत में नदी की सफाई, बढ़ते प्रदूषण और सरकारी उदासीनता जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि आज हालात ऐसे हैं कि लोग साफ पानी खरीदने को मजबूर हैं, जबकि अगर नदियों की सही तरीके से सफाई हो, तो भारत दुनिया को पानी उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। यह बातचीत गंगा से जुड़े जमीनी सच और नीतियों के असर को समझने की एक अहम कोशिश है।