A1 और A2 क्या फ़र्क होता है? समझिए किसी दूध को क्यों कहा जाता है A1 और A2
Gaon Connection | May 10, 2026, 12:28 IST
दूध में पाए जाने वाले A1 और A2 प्रोटीन को लेकर आजकल काफी चर्चा हो रही है। माना जाता है कि A1 दूध कुछ लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकता है, जबकि A2 दूध शरीर के लिए अधिक सहज और बेहतर माना जाता है। भारतीय देसी गायों का दूध आमतौर पर A2 प्रकार का होता है, जिसे पारंपरिक रूप से ज्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं कई विदेशी नस्लों की गायें A1 दूध देती हैं। इस वीडियो में जानिए A1 और A2 दूध में क्या फर्क है, कौन-सी गाय किस तरह का दूध देती है और क्यों देसी गायों के दूध को बेहतर माना जाता है।