कम लागत में बड़ा मुनाफ़ा! आंवला से ₹300 किलो कमाई कैसे करें?
राजस्थान के किसान कैलाश चौधरी ने आंवले की खेती और प्रोसेसिंग से चार हेक्टेयर ज़मीन पर करोड़ों का कारोबार खड़ा किया। पहले कच्चा आंवला कम दाम में बिकता था, लेकिन उन्होंने उससे कैंडी, मुरब्बा और जूस बनाना शुरू किया। इससे आमदनी कई गुना बढ़ गई। आज उनके उत्पाद देश के साथ-साथ विदेशों में भी बिकते हैं।
