Assam Flood: 20 साल पीछे चले गए', 14 दिन बाद भी खौफ में जी रहे बाढ़ पीड़ित
असम में आई विनाशकारी बाढ़ के कई दिन बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। घर, बर्तन, चूल्हा, गैस, मवेशी और वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना पानी में बह गया। अब कई परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं और लगातार हो रही बारिश उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है।इस ग्राउंड रिपोर्ट में बाढ़ प्रभावित परिवार बताते हैं कि पिछले 14 दिनों से वे किस तरह डर और अनिश्चितता के बीच जीवन गुजार रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उनके पास खाना बनाने का सामान नहीं है, तिरपाल नहीं मिला है और वे बिस्कुट और पानी के सहारे दिन काट रहे हैं। कुछ परिवारों का मानना है कि इस बाढ़ ने उन्हें 20 साल पीछे धकेल दिया है और दोबारा सब कुछ बसाने में सालों लगेंगे।
