2014 में सवा लाख से ज्यादा लोगों ने की खुदकुशी

Update: 2016-08-05 05:30 GMT
2014 में सवा लाख से ज्यादा लोगों ने की खुदकुशी

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि देश में साल 2014 में सवा लाख से अधिक लोगों ने आत्महत्या की थी। इस आंकडे में 5,650 किसान और छह हजार से अधिक श्रमिकों की आत्महत्या का आंकडा भी शामिल है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने राज्यसभा में किसानों की समस्याओं से जुड़े एक पूरक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय के आंकडों के हवाले से कहा कि 2014 में देश में कुल एक लाख 31 हजार 666 लोगों ने आत्महत्या की थी। उन्होंने कहा कि इस संख्या में आत्महत्या करने वाले किसानों और श्रमिकों की संख्या भी शामिल है। राधामोहन सिंह ने बताया कि 2014 में 5,650 किसानों और छह हजार से अधिक श्रमिकों ने आत्महत्या की थी।

Similar News