371 तीर्थयात्रियों का छोटा जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Update: 2016-07-29 05:30 GMT
gaonconnection

जम्मू(भाषा)। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा का सबसे छोटा जत्था आज जम्मू में भगवती आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। जत्थे में 371 तीर्थयात्री है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 371 तीर्थ यात्री हैं, जिनमें 245 पुरुष, 74 महिलाएं और 32 साधू शामिल हैं। वे भगवती आधार शिवर से कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए आज सुबह आठ गाडियों के काफिले में रवाना हुए। अधिकारी ने कहा कि इस साल दो जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से भगवती आधार शिविर से रवाना होने वाला यह तीर्थयात्रियों का सबसे छोटा जत्था है। गुरुवार को 1,546 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। आज की तारीख तक 2,10,179 यात्री अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

Similar News