मायावती 104 करोड़ का हिसाब दें: केशव प्रसाद मौर्य

Update: 2016-12-27 15:14 GMT
केशव प्रसाद मौर्य। (फोटो साभार: गूगल)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब नोटबंदी का असली कारण उजागर हुआ। अब काली कमाई वाले लोगों के चेहरे उजागर हो रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के खातों में नोटबंदी के तुरन्त बाद 10 नवम्बर के बाद जमा हुई बड़ी धनराशि एक बड़ा सवाल है। ऐसे में मायावती खातों में आये 104 करोड़ का हिसाब दें।

गरीब जनता पूछ रही सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की गरीब जनता और अनुसूचित वर्ग के भाई-बहन अब बसपा सुप्रीमो मायावती से पार्टी एकाउंट में नोटबंदी के बाद आये 1 अरब से भी अधिक की धनराशि पर प्रश्न कर रही है। बाबा साहब भीमराव अम्बडेकर के स्वप्नों को दिखा कर लोगों के वोटों का व्यापार कर यह अरबों की राशि एकत्रित करने पर उसका हिसाब उत्तर प्रदेश की गरीब जनता पूछ रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब नोटबंदी के बाद लोगों को मायावती के अनर्गल बयानबाजी का सच उजागर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी परेशानी का असली कारण वोटों के व्यापार से एकत्रित कालाधन है।

Similar News