मन की बात में बोले पीएम मोदी, उरी हमले के दोषियों को जरूर मिलेगी सजा

Update: 2016-09-25 13:16 GMT
Narendra Modi Man Ki Bat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मन की बात के जरिये देश के लोगों को भरोसा दिलाया कि उरी हमले के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के लोगों में शोक और आक्रोश है। आइये आपको बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से क्या की मन की बात।

- पीएम मोदी ने उरी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा, हमें अपनी सेना पर गर्व है। हमने हमले में अपने 18 जवानों को खो दिया। इस हमले के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।

- शांति, एकता और सद्भावना ही हमारे समस्याओं का समाधान हैं और हमारे विकास का रास्ता भी हैं।

- कश्मीर के लोग देश विरोधी ताकतों को समझने लगे हैं और अब वह अलग रहकर शांति की राह पर चल पड़े हैं।

- हर समस्या का हल हम मिल-बैठ कर खोज निकालेंगे। इसके साथ ही कश्मीर की भावी पीढ़ी के लिए उत्तम मार्ग प्रशस्त करेंगे।

- आज देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जन्म शताब्दी मना रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का मार्ग दिखाया।

स्वच्छता अभियान पर बोले पीएम मोदी
- देश में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लोगों से बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

- देश में ढाई करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

- स्वच्छता के साथ वेस्ट मैनेजमेंट की भी जरूरत है।

- स्वच्छता से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1969 जारी की।

आइये एकता के मंत्र को लेकर चलें

- पीएम मोदी ने गांधी जयंती से दीवाली तक खादी के कपड़े पहनने का आग्रह किया।

- 2 से 8 अक्टूबर मनाया जा रहा है जॉय ऑफ गिविंग। देशवासियों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

Similar News