दिव्यांग लोगों को बंधक बनाकर अपराध करावाने वाले 75 गिरोहों का पर्दाफाश

Update: 2016-12-03 10:26 GMT
जन सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) ने बताया कि 13 प्रांतों में अभियान चलाकर 98 लोगों पीड़ितों को बचाया गया, जबकि 464 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

बीजिंग (भाषा)। चीन की पुलिस ने 75 ऐसे आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया है, जो गूंगे और बहरे लोगों को बंधक बनाकर उनसे चोरी जैसे अपराध करावाता था।

जन सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) ने बताया कि 13 प्रांतों में अभियान चलाकर 98 लोगों पीड़ितों को बचाया गया, जबकि 464 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले नवंबर 2015 में उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन के चांगचुन में इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल यांग नामक केवल एक व्यक्ति की पहचान की गयी थी।

यांग इस गिरोह का मुखिया था, जो गूंगे और बहरे लोगों को बंधक बनाकर उनसे जबरन अपराध करवाता था। वह उनके साथ मारपीट और गालीगलौच भी करता था। गिरोह के सदस्य कथित तौर पर पहले गूंगे बहरे लोगों का भरोसा जीतने और उन्हें बहला-फुसलाकर अपराधों में धकेल देते थे।

Similar News