दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा  

Update: 2016-12-04 12:06 GMT
दिल्ली में छाया रहा कोहरा

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "सुबह हल्की धुंध व हल्का कोहरा रहा।"

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।

यहां एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Similar News