पेरु में भूकंप में एक की मौत, 17 घायल 

Update: 2016-12-03 09:17 GMT
दक्षिणपूर्व पेरु में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।

लीमा (एएफपी)। दक्षिणपूर्व पेरु में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गये। भूकंप में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गये।

गुरुवार को भूकंप आने के बाद, नेशनल सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट (आईएनडीईसीआई) ने टिवट्र पर कल बताया, ‘‘ओकविरि जिले के अधिकारियों ने एक किशोर की मौत और 17 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।'' जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ पेरु (आईजीपी) के अनुसार पुनो क्षेत्र में भूकंप गुरवार को स्थानीय समयानुसार शाम को पांच बजकर 40 मिनट को आया। लांपा शहर से इसका केंद्र 58 किलोमीटर (36 मील) और इसकी गहराई 30 किलोमीटर थी।

आईएनडीईसीआई की खबर क अनुसार, ‘‘लांपा में आठ घरों के ढहने की और पराशिया जिले में 40 घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।'' भूकंप को करीब 30 सेकंड तक महसूस किया गया था।

Similar News