18 दिसंबर को होंगे चंडीगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव 2016    

Update: 2016-12-12 17:33 GMT
नगर निगम चंडीगढ़ ।

चंडीगढ़ (भाषा)। चंडीगढ़ के 26 निकाय वार्ड में चुनाव 18 दिसंबर को होंगे। सत्तारुढ़ भाजपा को उम्मीद है कि चुनाव में उसे नोटबंदी का फायदा मिलेगा, जबकि विपक्षी कांग्रेस नोटबंदी के कारण पैदा हुई समस्याओं को चुनाव में अपने प्रचार का मुख्य मुद्दा बना रही है।

चुनावी अखाड़े में 122 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 67 निर्दलीय हैं। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 460 बूथों पर मतदान होगा। परिणाम 20 दिसंबर को घोषित होंगे। मतदाताओं में से 2,70,358 पुरुष जबकि 2,36,819 महिलाएं हैं।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही सभी 26 वार्ड में उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बसपा ने भी 17 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नगर निगम में 36 सदस्य हैं, जिनमें से 26 निर्वाचित और नौ नामित सदस्य होते हैं और एक सांसद पदेन सदस्य होता है।

Similar News