मौसम में आया बदलाव गर्म दोपहर, सर्द शाम

Update: 2016-10-17 08:50 GMT
प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। बदलता मौसम राजधानीवासियों के लिए खुशनुमा बना हुआ है। सुबह की ओस और दोपहर की हल्की गर्मी बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी भाने लगी है। सुबह और रात की हल्की सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। दिन की धूप अब उतनी तेज नहीं होती, जिससे लोग परेशान हों।

दशहरे के समय न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज

बदलते मौसम को लोग महसूस करने के साथ इसका आनन्द भी उठाने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले हफ्ते दशहरे के बाद से मौसम के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों दशहरे में न्यूनतम तापमान जहां 22 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को 4 डिग्री गिरावट के साथ तापमान 18 डिग्री रहा।

दबे पांव दस्तक दे रही ठंडक

हालांकि दशहरे से रविवार के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज हुई। रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया जो कि पिछले दिनों से एक डिग्री ही बढ़ा है। इस बदलाव से साफ जाहिर है कि ठंडक दबे पांव राजधानी में दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के अधिकारी अश्वनी कुमार के अनुसार आने वाले सात दिनों में तापमान में निरन्तर गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड के आसार साफ दिखाई देने लगे हैं।

Similar News