स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिये उत्तराखंड के सीएम ने थामी झाड़ू

Update: 2017-03-21 10:29 GMT
स्वच्छता सफाई अभियान शुरू करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन किया |

देहरादून। स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपने मंत्रीमंडल के साथ झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आये हैं। उनके साथ साथ मंत्रिमंडल के लोगों ने भी अपने हाथों में झाड़ू थामकर मोर्चे में उनका साथ दिया। सभी मंत्रियों ने सफाई अभियान कि शुरुवात सोमवार को शुरू करी।स्वच्छता सफाई अभियान शुरू करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन किया और हरकी पैड़ी से आम नागरिकों को स्वछता की भी शपथ दिलाई।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सोमवार की सुबह जैसे ही साढ़े सात बजे अभियान की शुरुवात कर दी गई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर सफाई अभियान चलाया जिसमे विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने भी इस अभियान में अपना नाम दर्ज कराया। करीब दो घंटे तक त्रिवेणी घाट सफाई अभियान चला। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई अभियान से जुड़े।

उनके हाथ में झाड़ू देखकर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और देखते ही देखते सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर अभियान को सफल बनाया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान 300 मीटर सड़क की सफाई की गई। विकासनगर में राज्यमंत्री रेखा आर्य ने मंडी चौक पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। मौजूद लोगों को राज्यमंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।

लोगों ने मंडी चौक पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष हरफूल महावर, नगर पंचायत हरबर्टपुर की अध्यक्ष वीना शर्मा आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सतपुली में मुहिम का हिस्सा बने। उनकी मौजूदगी में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। महाराज ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई के प्रेरित किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News