शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, कोहरे ने थामी रफ्तार

Update: 2016-12-30 11:32 GMT
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश को शीतलहर ने कंपाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, बुधवार को अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में शीतलहर के साथ ही ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार जे.पी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ेगी। हिमालय की ओर से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। यही कारण है कि हवा की रफ्तार सात किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई है।

गुप्ता ने बताया कि दो दिनो में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 10.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 11 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 10.4 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में धुंध,पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी

पटना। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरे का असर बना रहा। मौसम विभाग ने दिन चढ़ने पर धूप निकलने के असार जताए हैं, परंतु उसमें तपिश कम रहने की बात कही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, "अगले एक-दो दिनों तक वातावरण में नमी के कारण सुबह और शाम में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। धूप देर से निकलेगी, पर उसमें तपिश नहीं होगी क्योंकि सर्द पछुआ हवा चलेगी। शाम होने के बाद ठंड का ज्यादा अहसास होगा।"

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, भागलपुर का 12.4 डिग्री, गया का 11.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 13़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री, गया का 22.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, "आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह घना कोहरा रह सकता है।"

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 97 फीसदी दर्ज की गई।

गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेलवे प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे तक 53 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि 12 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

जम्मू एवं कश्मीर में ठंड का कहर जारी

जम्मू/श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात के समय तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान ठंड एवं शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी।"

उन्होंने कहा, "हमें अगले सप्ताह बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है।"

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में रात के समय न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमार्ग में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में रात के समय न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कटरा में 9.2 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 6.7 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.2 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू एंव कश्मीर में पिछले दो सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

झीलों और नदियों में जलस्तर में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

Similar News