देश के कर संग्रह में दोहरे अंकों की वृद्धि : जेटली

Update: 2016-12-29 16:43 GMT
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। देश के कर संग्रह में दोहरे अंकों की वृद्धि देखी जा रही है।

जेटली ने कहा, ''कर राजस्व और संग्रह पर नोटबंदी का प्रभाव स्पष्ट है। देश में 30 नवंबर तक केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 26.2 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रत्यक्ष कर संग्रह में 19 दिसंबर तक 14.4 फीसदी की वृद्धि हुई है।''

Similar News