यूपी में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट

Update: 2016-11-28 09:25 GMT
यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, सुबह कोहरे का असर रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने और कोहरा और बढ़ने की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, सुबह कोहरे का असर रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar News