बीहू एकता, भाईचारा और सौहार्द की भावना का प्रतीक : राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित

Update: 2017-01-13 19:52 GMT
फसल कटाई के उत्सव माघ बीहू मनाते अासोम के लोग।

गुवाहाटी (भाषा)। असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने फसल कटाई के उत्सव माघ बीहू के अवसर पर राज्य के लोगों को आज बधाई दी।

पुरोहित ने अपने संदेश में कहा कि बीहू सभी लोगों के बीच एकता, भाईचारा और सौहार्द की भावना का प्रतीक है, भले ही उनकी जाति, संप्रदाय, धर्म या भाषा जो भी हो। यह विविधता के बीच एकता की सबसे बड़ी मिसाल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भोगली बीहू मनाने के तहत मेजिस (अस्थायी बांस और फूस के ढांचे) जलाए जाते हैं. आइ, हम अपनी सभी दुर्भावनाओं को त्याग दें और मेजिस में इसकी आहुति दे दें।''

Similar News