दिव्यांग पशुपालक दम्पति के घर जन्मीं दिव्यांग बछिया, मातम का माहौल

Update: 2016-11-05 18:11 GMT
बछिया को देखने के लिए आ रहे लोग। 

गाँव कनेक्शन संवाददाता

शामली। यह खबर अजीबोगरीब मगर सच है। दिव्यांग दम्पति ने गाय पाली। गाय गाभिन हुई। सभी खुश हुए। लंबे इंतजार के बाद गाय ने बछिया को जन्म दिया। मगर अब वे पशुपालक मन मसोस कर रह गए। दरअसल, वह बछिया भी दिव्यांग है। अब उन्होंने एक पशु चिकित्सक की तलाश है जो उनकी बछिया की समस्या को दूर कर दे।

पशुपालक बब्लु शर्मा को है किसी पशुचिकित्सक की मदद का इंतजार।

मदद के इंतजार में दम्पति

जानकारी के मुताबिक, जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के चुनसा गाँव में दिव्यांग बब्लू शर्मा अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने गाय पाल रखी है। कुछ दिनों से वह गाय गाभिन थी। दोनों ने उसकी खूब सेवा की। मगर जब गाय ने बछिया जनी तो उनकी चेहरे की खुशी काफूर हो गई। दरअसल, बछिया दिव्यांग पैदा हुई है। उसके गुदा द्वार ही नहीं है। उसकी पूंछ भी नहीं है। हालांकि, अन्य शारीरिक खूबियों में उसे कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में इन दम्पति ने उसका ऑपरेशन करवाने का निर्णय लिया। मगर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने उन्हें निराश कर लौटा दिया। ऐसे में अब इन पति-पत्नी को किसी मदद की दरकार है जो इनकी बछिया का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसे स्वस्थ कर दे।

Similar News