वाहन चेकिंग अभियान में सबसे ज्यादा वसूली गाजियाबाद से

Update: 2016-10-29 14:32 GMT
उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से 26 अक्टूबर तक 12,51,28,738 रुपए की गई शमन शुल्क की वसूली। फोटोः विनय गुप्ता

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के निर्देश पर चुनाव के परिप्रेक्ष्य में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में उप्र पुलिस द्वारा रिकॉर्ड शमन शुल्क की वसूली की गई है। वहीं सबसे ज्यादा वसूली गाजियाबाद से की गई है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समूचे प्रदेश में एक सितंबर से 26 अक्टूबर तक 12,51,28,738 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई है। अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक शमन शुल्क वसूली करने वाले तीन जनपदों में गाजियाबाद, इलाहाबाद और अलीगढ़ शामिल हैं। गाजियाबाद से 1 करोड़ 51 लाख 83 हजार 307 रुपए, इलाहबाद से एक करोड़ 12 लाख 58 हजार 620 रुपए और अलीगढ़ से 72 लाख 37 हजार 500 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई।

Similar News