कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हाजी अब्दुल सलाम का निधन 

Update: 2017-03-01 12:19 GMT
कांग्रेस।

इंफाल (भाषा)। कांग्रेस नेता एंव राज्यसभा सदस्य हाजी अब्दुल सलाम (69 वर्ष) का कल रात यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि हाजी अब्दुल सलाम पहले मणिपुरी मुस्लिम थे जो राज्यसभा के सांसद बने थे। वह 2014 से राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। थोउबल जिले के हैबोंग मखोंग में जन्मे हाजी अब्दुल सलाम के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और पांच बेटी है। वह वाबागई विधानसभा सीट से तीसरी, छठवीं और आठवीं मणिपुर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

Similar News