उत्तर प्रदेश में बूचड़खाने बंद करने के लिए कार्ययोजना बनाएं पुलिस अफसर : मुख्यमंत्री योगी

Update: 2017-03-22 16:49 GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राज्य में पशु वधशालाएं बंद करने के भाजपा के चुनावी एजेंडा पर अमल शुुरू करते हुए आज पुलिस अफसरों को पूरे राज्य में बूचड़खाने बंद करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आदित्यनाथ ने प्रदेश में गायों की तस्करी पर पूर्ण पाबंदी लगाने और इस मामले में कोई भी ढिलाई बरदाश्त न करने के आदेश भी दिए हैं। बहरहाल, सूत्रों ने यह नहीं बताया कि मुख्यमंत्री ने किस तरह के बूचड़खानों को बंद करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में कहा गया है कि प्रदेश में उसकी सरकार बनने पर सभी यांत्रिक पशु वधशालाएं बंद कर दी जाएंगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी हर चुनावी जनसभा में कहते थे कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार आते ही रात 12 बजे से पहले प्रदेश के सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज जारी आदेशों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा है कि जो लोग पुलिस सुरक्षा को ‘स्टेटस सिम्बल' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर खतरे की जांच करके जरुरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा में बदलाव भी किया जा सकता है।

Similar News