मोदी जी आप बताएं आपके पास कितना माल भरा है : ममता बनर्जी

Update: 2016-11-29 17:04 GMT
नोटबंदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन में ममता ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

लखनऊ। तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बता दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बताए कि उनके और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास में कितना माल भरा हुआ है। अच्छे दिन रो रहे हैं और सच्चे बाबू भाषण दे रहे हैं। नोटबंदी से पहले कितनी जमीन खरीदी है। कितना नोट बैंकों में जमा करवाया गया है।

ममता ने हुंकार भरी कि एक एक घोटाला वो खोलेंगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी को नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देगी। तृणमूल कांग्रेस की ओर से नोटबंदी के खिलाफ 1090 चौराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन रहा। मंत्री अरविंद सिंह गोप, रविदास मेहरोत्रा, पवन पांडेय, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कारोबारी नेता संदीप बंसल ने यहां भाग लिया मगर सीएम अखिलेश यादव कयासों के बावजूद यहां नहीं पहुंचे।

सपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिला कर यहां अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी। यहां तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय मौजूद रहे। उनके अलावा पंजाब से तृणमूल कांग्रेस के नेता, मुस्लिम लीग के नेता भी शामिल हुए।

नोटबंदी का जवाब आप वोटबंदी से दीजिये

ममता बनर्जी ने यहां अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं आप लोगों को बधाई देती हूं। हम और सपा आपके लिए एक हुए हैं। यहीं नहीं सारे विपक्ष एक साथ काम कर रहे हैं। मैं लखनऊ में इसीलिए आई हूँ। मैं देश की लड़ाई के लिए आई हूँ। हर लड़ाई में यूपी ने लीडरशिप दी है। यहाँ से बहुत प्रधानमन्त्री हुए हैं। अभी भी जो पीएम हैं, उनको भी यूपी ने दिया है, अब उनको आप लोग वापस ले लीजिये।

मोदी जी आप बताओ आपके पास कितना धन है

ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में इलेक्शन आने वाला है, उससे पहले प्रधानमंत्री को कुछ न कुछ तो करना था। प्रधानमंत्री ने अपने विधायकों और सांसदों से रुपयों का हिसाब पूछा है। मोदी जी सबसे पहले आप बताओ आपके पास कितना धन है। आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास कितना माल है। नोटबंदी से पहले जमीन किसने खरीदी है। आज सबको मोदी ने चोर बोला है। आप बहुत बड़े संत हैं।

ममता बोलीं, मोदी ने छुपा रुस्तम बनकर देश को लूट लिया है।

बेटी की शादी हो तो मोदी का पैर पकड़ो

ममता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने छुपा रुस्तम बनकर देश को लूट लिया है। मोदी बताएं कि गरीब आदमी खाना काहे से खायेगा प्लास्टिक कार्ड से। अगर बेटी की शादी हो तो मोदी के पैर पर पड़ो। तुगलक और हिटलर से बड़े तानाशाह है नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि देश आज कहाँ जा रहा है। खेती बंद। दूकान बंद। ममता ने कहा कि मोदी जी किसको किसको देखोगे। इंडिया में अप कितने बैंक बनाओगे। बैंक में 500 50 और 100 का नोट नहीं है। कोई प्लानिंग नहीं था। इसके बावजूद नोटबंदी लागू कर दी। मगर एक भी स्विस बैंक वाले को नहीं पकड़ा।

हिम्मत हो तो मुझे जेल भेजो

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जबरदस्ती कर रहे हो मोदी जी। आपने सबकुछ छीन लिया। क्या हम हिन्दू नहीं है। हम सबकुछ है। हम भारतीय हैं। हिम्मत है तो मुझे जेल में भेजो। ममता ने कटाक्ष किया कितना चलोगे मोदी जी किनारे किनारे अपनी पार्टी देखो। सब असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के पास काम नहीं है। ये बहुत बड़ा घोटाला है। बंगाल में बीजेपी कुछ नहीं है फिर भी इतना रुपया जमा है। पहले से प्लानिंग थी। पेपरों में पहले खबर आई थीं। आपका रुपया विदेश में गया था। मगर गरीब के हाथ में रुपया नहीं है तो खाना कैसे खायेगा।

अच्छे दिन रो रहे हैं सच्चा बाबू भाषण दे रहा है

उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के हजारों गाँव में बैंक नहीं है। आपातकाल से ज्यादा बुरी बात है। अब काली इमरजेंसी है। बिग बाजार में फुटकर मिलेगा। मगर गाँव में नहीं मिलेगा। अच्छे दिन रो रहे हैं और सच्चा बाबू भाषण दे रहे हैं। एक हजार का नोट नहीं चलेगा तो दो हजार क्या काला नहीं होगा। उप्र के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि गरीब किसान पर केंद्र ने जुल्म किया है। उत्तर प्रदेश समाजवादियों की धरती है। जहां जुल्म और अत्याचार है वहां समाजवादी खड़े होते हैं। आज पूरे देश में अखिलेश यादव की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। सारे वादों को साढ़े तीन साल में पूरा कर दिया है। आज ममता बनर्जी से बड़ा कौन है जो काला धन का विरोधी न हो। बड़े से बड़ा किसान तकलीफ में हैं। आज पूरे देश में अपना धन भी लोग नहीं निकाल पा रहा है। जनता का पैसा काला धन नहीं है। गोप ने ममता बनर्जी से कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि आप ये लड़ाई जितोगी। नोटबंदी वापस लेनी पड़ेगी। मेरा सीधा मानना है कि चुनाव को देखते हुए ये फैसला किया गया है। जब जब जनता सड़क पर आई है गद्दी छोड़नी पड़ेगी। ममता जी और अखिलेश जी दोनों काले धन को वापस लेंगे। यूपी के विकास से भाजपा से घबरा गए हैं। बसपा और भाजपा के लोग कान खोल कर सुन लें।

कितना चलोगे मोदी जी किनारे किनारे अपनी पार्टी देखो। सब असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के पास काम नहीं है। ये बहुत बड़ा घोटाला है। बंगाल में बीजेपी कुछ नहीं है फिर भी इतना रुपया जमा है। पहले से प्लानिंग थी। पेपरों में पहले खबर आई थीं। आपका रुपया विदेश में गया था। मगर गरीब के हाथ में रुपया नहीं है तो खाना कैसे खायेगा।
ममता बनर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, तृणमूल कांग्रेस

Similar News