एजल के इतिहास में अब तक का सबसे सर्द दिन 

Update: 2017-01-13 17:21 GMT
एजल के इतिहास में अब तक का सबसे सर्द दिन। 

एजल (भाषा)। मिजोरम के एजल में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जिसके साथ ही क्षेत्र में मौसम विभाग की स्थापना के बाद से यह एजल में अब तक के सबसे ठंडे दिन के रुप में दर्ज किया गया।

साइंटिफिक ऑफिसर के लालराम्मौना ने बताया कि कल अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस एजल में दर्ज किया गया अब तक का सबसे कम तापमान है।

लालराम्मौना ने कहा, ‘‘कल के न्यूनतम तापमान ने 24 जनवरी, 2016 को दर्ज किये गये न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस 21 जनवरी, 2016 को दर्ज किया गया था। गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।

Similar News