प्रियंका पर कटियार की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन  

Update: 2017-01-27 16:40 GMT
प्रियंका गांधी ।

नई दिल्ली (भाषा)। प्रियंका गांधी के खिलाफ सांसद विनय कटियार की कथित ‘‘अपमानजनक'' टिप्पणी के विरोध में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।

यहां अशोक रोड पर प्रदर्शन के दौरान इन महिलाओं ने नारे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनय कटियार को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने टिप्पणी करने के लिए सांसद से माफी मांगने को भी कहा।

दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को कटियार को पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए। प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कटियार को माफी भी मांगनी चाहिए।'' इससे पहले इस हफ्ते भाजपा सांसद विनय कटियार ने यह कहकर विवाद खडा कर दिया था कि कांग्रेस में ‘‘प्रियंका गांधी से भी सुंदर कई महिला स्टार प्रचारक'' मौजूद हैं।

Similar News