दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 के लिए आम आदमी पार्टी की 109 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी 

Update: 2017-02-25 11:31 GMT
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली (भाषा)। आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 के लिए आज 49 महिलाओं समेत 109 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 अप्रैल माह में होने हैं।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई में आयोजित पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने दावा किया है कि उसने 64 युवाओं को टिकट दिया है। पार्टी ने जिन 49 सीटों के लिए महिला उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें तीन अनारक्षित वर्ग की सीटें हैं जबकि शेष सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए आप ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें पार्टी की दिल्ली युवा इकाई के अध्यक्ष अंकुश नारंग का नाम शामिल है। वह पश्चिम पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दिल्ली के तीन नगर निगमों के 272 वार्ड के लिए अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। आप दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन का कार्य जारी है।

पांडे ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी तीनों नगर निगमों को भ्रष्ट बना दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि दिल्ली के लोग इस बार आप को वोट देंगे और दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।"

योगेंद्र यादव की अगुवाई वाले राजनीतिक दल स्वराज इंडिया ने भी आज 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सप्ताह में पहले पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Similar News