कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती 

Update: 2016-11-29 15:07 GMT
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अचानक दिल्ली में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार और इंफेक्शन की शिकायत है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अभी यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह नियमित जांच के चलते या किसी बीमारी के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

इससे पूर्व वाराणसी के दौरे के समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गयी थी। तब उनको पहले सेना के अस्पताल आर एंड आर में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें गंगाराम अस्पताल में  शिफ्ट किया गया था।

Similar News