हैप्पी बर्थ डे सोनिया गांधी 

Update: 2016-12-09 13:06 GMT
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर स्मृति चिन्ह देते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 70वां जन्मदिन है। देश के सभी राजनीतिक दलों, बड़े नेताओं व कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता, कार्यकर्ता व समर्थकों ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत के साथ लंबा जीवन दें।"

नीतीश ने कांग्रेस अध्यक्ष के दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश ने कांग्रेस अध्यक्ष के दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। गांधी के सुखद, समृद्ध और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना।"

उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ताधारी महगठबंधन में कांग्रेस एक मुख्य घटक दल है। यह अलग बात है कि नोटबंदी का कांग्रेस जहां विरोध कर रही है, वहीं नीतीश इसके समर्थन में है।

Similar News