घने कोहरे से 107 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, चार रद्द की गई

Update: 2016-12-09 13:59 GMT
कोहररे से लेट होतीं ट्रेनें।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से 107 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार को रद्द कर दिया गया। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "घने कोहरे की वजह से 107 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।"

नई दिल्ली में मेट्रो स्टेशन द्वारका स्टेशन 21 पर घना कोहरा छाया रहा। मेट्रो के इंतजार में यात्री।

अधिकारी ने बताया कि 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 24 घंटे की देरी से चल रही है, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से चल रही है, 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 16 घंटे और 12401 मगध एक्सप्रेस 24 घंटे की देरी की चल रही है।

अमृतसर में घने कोहरे के बीच ट्रेन का इंतजार करते यात्रीगण।

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने शुक्रवार को 32 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन करने वाले दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से किसी भी उड़ान सेवा को रद्द नहीं किया गया।

घने कोहरे से सड़क दुर्घटना, 13 शिक्षकों की मौत

फाजिल्का-जलालाबाद सड़क पर सड़क हादसे में 13 शिक्षकों की मौत हो गई है जिनमें से चार महिलाएं हैं, यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। वह जिस वाहन में सवार थे, वह एक ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि शिक्षक अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तभी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। कांग्रेस के पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने मौत पर शोक प्रकट किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह दुख की घड़ी है और उनकी संवदेना मृतकों के परिजनों के साथ है।। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने का आदेश देने को कहा है ताकि विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों को घने कोहरे की वजह से इस तरह की घटनाओं से बचाया जा सके।

Similar News