जनधन खातों में सबसे ज्यादा 10,670.62 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश में जमा हुए

Update: 2016-11-26 12:20 GMT
सरकार ने कालेधन पर अंकुश के इरादे से 500 और 1,000 के नोटों पर प्रतिबंध लगाया था।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| नोटबंदी के 18 दिन बाद जन धन खातों में 64,252.15 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.79 करोड़ खाते हैं जहां 10,670.62 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जिसमें संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा को लिखित जवाब में बताया, "प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देशभर में 16 नबंवर तक कुल 25.58 करोड़ खातों में 64,252.15 करोड़ रुपए जमा हुए है।"

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.79 करोड़ खाते हैं जहां 10,670.62 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। उसके बाद पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7,826.44 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। राजस्थान तीसरे स्थान पर है जहां के 25.58 करोड़ खातों में 5.98 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी बैंक ने अपने कर्मचारियों को यह निर्देश नहीं दिया है कि वे खातों में 1 या 2 रुपए जमा करें, ताकि जीरो बैलेंस न दिखे।

Similar News