स्वामी विवेकानंद के शक्तिशाली विचार आज भी पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं : मोदी

Update: 2017-01-12 16:03 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक संदेश में कहा, "हम महान स्वामी विवेकानंद को सलाम करते हैं और उनके शक्तिशाली विचारों और आदर्शो को याद करते हैं, जो आज भी पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन् एवं देश के सभी युवाओं को "राष्ट्रीय युवा दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं |

गृह मंत्री राजनाथ सिह ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों को उनके वास्तविक शाक्ति का अहसास कराया। सिंह ने कहा, "मैं आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने भारतीयों को उनकी ताकत और वास्तविक सामथ्र्य का अहसास कराया।"

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि वह स्वामीजी को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। राहुल ने ट्वीट किया, "आज स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा हूं। साहस और निडरता के साथ जीने का उनका संदेश हमें प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा।"

Similar News