जापान को वर्ष 2019 में मिल सकता है नया सम्राट  

Update: 2017-01-11 14:35 GMT
जापान के सम्राट अकीहितो

तोक्यो (एएफपी)। जापान की योजना सम्राट अकीहितो की सेवानिवृत्ति और उनके स्थान पर उनके बड़े पुत्र को एक जनवरी, 2019 में सम्राट बनाने की है।

खबरों में बताया गया कि 200 वर्षों में पहली किसी सम्राट द्वारा सेवानिवृत्ति ली जा रही है और इसके लिए जापान कानूनी तौर तरीकों पर काम कर रहा है। 83 वर्षीय अकिहितो ने करीब तीन दशकों तक सम्राट रहने के बाद अगस्त में अपनी बढ़ती उम्र और कमजोर स्वास्थ्य का हवाला देते हुये पद-त्याग करने की इच्छा जताई थी।

योमिउरी, असाही, मैनिची और निक्केई जैसे प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों ने अनाम सूत्रों के हवाले से बताया कि 56 वर्षीय राजकुमार नारुहितो वर्ष 2019 में नववर्ष के दिन अपने पिता की जगह लेंगे। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Similar News