कोई धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता: अमीना 

Update: 2016-11-26 16:32 GMT
मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गरीब फकीम।

बाराबंकी (भाषा)। मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गरीब फकीम ने कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता और आतंकी का कोई मजहब नहीं होता।

राष्ट्रपति शुक्रवार शाम महान सूफी सैयद हजरत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाने आयी थीं। उन्होंने कहा, ‘‘सूफी संत शांति का संदेश देते हैं। कोई भी धर्म आतंकवाद का सबक नहीं सिखाता है। आतंकवादी का कोई धर्म-मजहब नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि अशांति कोई पसंद नहीं होता। महिलाओं के बारे में राष्ट्रपति बोलीं कि अगर महिलाओं को समाज का सहयोग मिलता रहे तो वे आगे बढ़ सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहे हैं। वह अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Similar News