नोटबंदी के दौर में कतार तोड़ना आपको पहुंचा सकता है जेल

Update: 2016-12-07 15:21 GMT
नोटबंदी के दौर में अगर आप कतार तोड़कर किसी ATM में आगे बढ़ जाते हैं तो आप जेल जा सकते हैं।

मुजफ्फरनगर (भाषा)। नोटबंदी के दौर में अगर आप कतार तोड़कर किसी ATM में आगे बढ़ जाते हैं तो आप जेल जा सकते हैं। मुजफ्फरनगर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति सिविल लाइन इलाके स्थित SBI के ATM की कतार को तोड़कर सीधे घुसने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि कल शाम ATM के बाहर काफी भीड़ थी। कुछ लोग उसी समय कतार को तोड़ते हुए एटीएम में घुसने का प्रयास करने लगे। इसके कारण ATM के पास विवाद शुरु हो गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने वसीम (25 वर्ष) को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Similar News