पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के सम्मान में हरे रंग से रोशन किया गया एफिल टॉवर      

Update: 2016-11-05 10:34 GMT
हरे रंग से रोशन एफिल टॉवर

पेरिस (एपी)। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते का सम्मान करते हुये और देशों को यह समझौता कार्यान्वित करने की याद दिलाते हुए यहां स्थित एफिल टॉवर और आर्क डे ट्रिम्फ को अस्थायी तौर पर हरे रंग से रोशन किया गया।

जलवायु परिवर्तन को लेकर सतर्क करते हुये पेरिस के प्रसिद्ध स्मारकों को शुक्रवार रात हरे रंग से प्रकाशमान किया जाना पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो और फ्रांसीसी पर्यावरण मंत्री सेगोलेने रॉयल की संयुक्त पहल का परिणाम था।

मानवीय गतिविधियों की वजह से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड और जलवायु परिवर्तन को गति देने वाली अन्य गैसों के उत्सर्जन को रोकने की अंतरराष्ट्रीय कोशिश के परिणामस्वरुप समझौते को कल से लागू कर दिया गया। इस समझौते पर करीब एक बरस पहले सहमति बनी थी और अनुमान से कहीं अधिक तेजी से इसे लागू किया गया है।

Similar News