प्रधानमंत्री स्वतंत्र जांच से झिझक क्यों रहे हैं : शीला 

Update: 2016-12-27 15:35 GMT
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह इस विवाद के चलते खुद को इस राज्य में चुनाव प्रचार से अलग रख रही हैं।

नई दिल्ली (भाषा)। पार्टी के रुख का अनुसरण करते हुए शीला दीक्षित ने मंगलवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाया और इस बात पर हैरत जतायी कि वह रिश्वत दिए जाने से संबंधित ‘सहारा बिड़ला दस्तावेजों' की स्वतन्त्र जांच से झिझक क्यों रहे हैं। इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था, जिससे उन्होंने अपनी पार्टी को बचाव मुद्रा में ला दिया था।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह इस विवाद के चलते खुद को इस राज्य में चुनाव प्रचार से अलग रख रही हैं।

शीला ने ट्वीट किया, ‘‘पीएमओ इंडिया बिडला सहारा दस्तावेज की स्वतंत्र और व्यापाक जांच कराने से झिझक क्यों रहा है।'' दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का नाम अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ सहारा डायरियों में कथित तौर पर लिया गया है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनके इस इंकार से कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए पसोपेश की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि उन्होंने इन दस्तावेजों के आधार पर मोदी पर कार्पोरेट घरानों से धन लेने का आरोप लगाया था।

Similar News