वेस्ट लिबर्टी (भाषा)। यहां के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना और भी भयावह हो सकती थी अगर स्टाफ के सदस्यों ने शूटर को पकड़ नहीं लिया होता। स्कूल कर्मचारियों ने पुलिस के आने तक उसे पकड़ कर रखा। इस घटना में घायल एक छात्र अस्पताल में भर्ती है।
कैंपेन काउंटी के शेरिफ मैथ्यू मेलविन ने कहा कि 17 वर्षीय शूटर ने शॉटगन का इस्तेमाल किया और वह और अधिक छात्रों को नुकसान पहुंचाना चाहता था। शूटर हिरासत में है। घटना में पीडित 16 वर्षीय लोगान कोले गंभीर हालत में कोलंबस अस्पताल में भर्ती है। वेस्ट लिबर्टी हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना शुक्रवार सुबह हुई।