डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल ने कनाडा निवासी की मदद की

Update: 2017-03-17 21:15 GMT
एनआरआई निखिल कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल की प्रशंसा की।

लखनऊ। यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने एनआरआई इंडियन के गुमशुदा पिता को मिलवाने में मदद की। मामला यह था कि शुक्रवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कनाडा के टोरेंटो से निखिल कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट से यूपी पुलिस को ट्वीट किया। इसमें उन्होंने आर्मी से रिटायर्ड अपने 85 साल के पिता को लेकर मदद मांगी। उनके पिता को उरई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

टि्वटर पर यह मामला आते ही डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल ने जालौन के एसपी के टि्वटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस मामले की जानकारी मांगी। इसके बाद उरई पुलिस ने बताया कि उनको पिता को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि किसी अभियोग में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उन्हें जाने दिया दिया गया और इसकी सूचना टि्वटर के माध्यम से शिकायतकर्ता को भिजवाई गई। इसके जवाब में निखिल कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल की प्रशंसा की।

Similar News