फोटो में देखें पहाड़ों पर चांदी की चादर, बर्फबारी से सैलानियों के खिले चेहरे

Update: 2017-01-08 12:09 GMT
शिमला का एक दृश्य। हिमाचल प्रदेश के शिमला और किन्नौर क्षेत्र में मौसम की पहली भारी बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी का पर्यटक पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। 
पुंछ में बच्चों ने बनाए बर्फ के गोले। आप को याद आ रहा होगा अपना बचपन।
चम्बा से 60 किलोमीटर दूर बाहरूर में बर्फ से ढके मकान।
चम्बा के बाहरूर में बर्फ से ढके मकान। ऐसा लगता है जैसे ये मकान खिलौने हों।
बर्फ से ढके शिमला में शान से लहराता तिरंगा। और पास में बर्फबारी का आनन्द लेते पर्यटक।
बर्फ से ढके शिमला में बर्फबारी का आनन्द लेते पर्यटक।
बर्फ की कारें। कभी आपने देखा है नहीं देखा है तो चम्बा में देखिए। कल की भारी बर्फबारी के बर्फ से ढकी कारें।
उत्तरकाशी में बर्फ की दूर दूर तक बिछी चादर।
कैमरे में बंद करती यादें। धर्मशाला के बर्फबारी का मजा लेते सैलानी। 
कुल्लू का शानगढ़ ग्राऊंड इस मौसम की पहली बर्फबारी से ढंक गया।
धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बर्फबारी से बचाव करतीं महिलाएं और पुरुष।
राजौरी के पीर पंचाल के बाफलिजा डेरा की गली में बर्फ से खेलते बच्चे।
बर्फ से ढके शिमला में बर्फबारी का आनन्द लेते पर्यटक।
शिमला का एक दृश्य। जहां बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिले वहीं जनजीवन प्रभावित हुआ है। अपने कंधे पर गैस सिलेंडर लदे एक कश्मीरी मजदूर।
श्रीनगर के लाल चौक में पार्क।

Similar News