बिहार में पछुआ हवा, कोहरे से लुढ़का तापमान  

Update: 2016-12-06 11:54 GMT
पछुआ हवाएं और कोहरा

पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही धुंध छाई हुई है। इस बीच तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में अब सुबह कोहरा रहेगा और पछुआ हवा से ठिठुरन बढ़ेगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक अर्पिता रस्तोगी ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह के हालात रहने की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में करीब चार डिग्री लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 12.5 डिग्री और पूर्णिया का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


पटना का सोमवार को अधिकतम तापामन 20.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar News